Type Here to Get Search Results !

What is Asthma – दमा (अस्थमा) के रोग

What is Asthma in Hindi / दमा क्या है

Asthma kya hai – अस्थमा फेफड़े से जुडी एक खतरनाक बीमारी है। जब श्वसन मार्ग (साँस लेने वाली नलिका) में किसी प्रकार का संक्रमण या सुजन हो जाता है। जिसकी वजह से सीने में जकड़न या साँस लेने में कठिनाई होती है, उसे “दमा” या “अस्थमा” कहते है। या यूँ कहे की यह एक प्रकार की एलर्जी है। जो साँस लेने में अवरोध उत्पन्न करती है। जो दौरे के रूप में आती है। साँस लेने में तकलीफ का होना, घबराहट, खांसी और सीने में जकड़न इन कारणों से “Asthma” को पहचाना जा सकता है। यह रोग किसी भी उम्र में हो सकती है। चाहे बच्चा हो, जवान हो या वृद्ध हो।

अस्थमा का रोग – कभी कभी Asthma Attack के दौरान मवाद जैसा कुछ निकलता है। यह मवाद खांसी के कारण फेफड़े में जमने वाला कफ़ होता है। इस कफ़ बहार निकालना बहुत ही कठिन होता है। समान्य व्यक्ति जब साँस लेता है। तब साँस लेते हुए बाहरी वातावरण से कण में पहुँच जाते है। इस प्रकार के कण को बलगम के द्वारा निकाला जा सकता है। लेकिन दमा के रोगी में बलगम अत्याधिक गाढ़ा बनता है।

Asthma Causes | दमा के कारण | अस्थमा Attack ke karan

Asthma Causes in Hindi – हम सभी के घरों के अंदर और घरों के बाहर कई ईएसआई चीजे होती है। जिस वजह से अस्थमा की शुरुआत हो सकती है। वातावरण में बदलाव होने की वजह से भी अस्थमा का खतरा हो सकता है। मानव शरीर के श्वसन नलिका के चारो और मांसपेशीय होती है। लेकिन अस्थमा के दौरे के दौरान यही मांसपेशीय साँस लेने वाली नलिका को कसने का काम करती है। जिस कारण श्वास लेने में तकलीफ होने लगती है। चलिए जानते है उन कारणों को, जिनकी वजह से दमा की स्थिति हो सकती है।

  • हवा प्रदूषण के कारण।
  • गाड़ियों से निकलने वाला धुआं।
  • धुम्रपान करना।
  • दीवारों पर लगने वाले आयल कलर के कारण।
  • रक्त में किसी प्रकार का दोष होना।
  • हमेशा जुकाम, खांसी या नजला का होना।
  • साँस नालिकाओ में सुजन के कारण।
  • मोटापा भी एक कारण है।
  • अत्यधिक दवाओं के प्रयोग करने से कफ के सुख जाता है।


दोस्तों अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो तो, प्लीज इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। निचे दिए गए बटन को दबाकर अपने ट्वीटर, फेसबुक और गूगल प्लस अकाउंट पर शेयर करे।

अस्थमा की बीमारी कर आयुर्वेदिक उपचार जानने के लिए NEXT के बटन पर क्लिक करे।

|धन्यवाद|